थाना बाराद्वार अंतर्गत अकलसरा गांव में 24 जून मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त के पैसों के बंटवारे को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की टांगी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, 45 वर्षीय धनीराम शिकारी ने अपने छोटे भाई मनीराम शिकारी (निवासी अकलसरा) की हत्या कर दी। वारदात की सूचना पर मनीराम के शव को उसके घर के परछी में कपड़े से ढंका पाया गया। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। घटना का चश्मदीद गवाह मृतक का 12 वर्षीय पुत्र राजू शिकारी है, जिसने बताया कि 24 जून की रात लगभग 8 बजे उसके पिता और चाचा के बीच आवास योजना की किस्त के 40 हजार रुपये को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी धनीराम ने टांगी से मनीराम के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को ग्राम ठठारी अकलसरा मोड़ स्थित बस स्टैंड से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि वह पैसे नहीं देना चाहता था, इसी बात पर विवाद में उसने हत्या की।पुलिस ने आरोपी के घर से हत्या में प्रयुक्त टांगी और खून से सना कपड़ा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।इस कार्रवाई में सउनि यशवंत राठौर, प्रआर विजय पटेल, देवनारायण चंद्रा, आरक्षक योगेश राठौर, अजय बंजारे, किशोर सिदार, दिलसाय सोनवानी, गौतम सिदार, तकेश्वर कटकवार एवं महिला आरक्षक लक्ष्मीन सिदार की अहम भूमिका रही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
भाई बना भाई का कातिल प्रधानमंत्री आवास की राशि को लेकर छोटे भाई की हत्या आरोपी गिरफ्तार
Related Posts
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
👤 Editor: कन्हैया सोनी
📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

