Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
रायपुर के तात्यापारा में जुलूस के दौरान हुआ हंगामा, हिस्ट्रीशीटर पर चाकू मारने का आरोप रायपुर। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर राजधानी रायपुर में निकाले जा रहे जुलूस के दौरान हंगामा हो गया। आजाद चौक थाना क्षेत्र के तात्यापारा इलाके में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश पर तीन युवकों को चाकू मारकर घायल करने का आरोप है। घटना के बाद जुलूस में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, तात्यापारा इलाके से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस गुजर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद और हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया…
एक पेड़–एक जिंदगी” अभियान में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प अग्रवाल सभा दर्री, महिला मंडल एवं मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त आयोजन में समाजसेवा और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश विकास अग्रवाल ने कहा—एकजुट समाज ही बनाता है मजबूत भविष्य कोरबा। समाजसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए विकास अग्रवाल ने “एक पेड़–एक जिंदगी” अभियान के तहत पौधरोपण कर हरियाली का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण को सुंदर बनाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से सीधे जुड़े…
प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के तहत स्वीकृत करीब 14 हजार आवास अब भी अधूरे पड़े हैं। सितंबर तक पूर्ण नहीं होने पर नगरीय निकायों को स्वयं के मद से पूरा करना होगा। केंद्र और राज्य सरकार से राशि नहीं मिलेगी। राज्य शासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सितंबर के बाद किसी प्रकार की समयवृद्धि नहीं होगी। कार्य पूर्ण नहीं होने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी तय होगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की ओर से जून में इस संबंध में सभी निकायों को एक पत्र भी जारी किया गया था प्रमुख सचिव…
नाली-सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सामुदायिक भवनों की बदहाली और सफाई व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 14 अमरैया पारा में नाली एवं सड़क निर्माण की गुणवत्ता, सामुदायिक भवनों की बदहाली और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने निगम प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया है। पार्टी के शहर अध्यक्ष हरि चौहान ने नगर निगम आयुक्त को लिखित ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की जांच कराने और समस्याओं का तत्काल निराकरण करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि वार्डवासियों की ओर से बार-बार शिकायतें किए जाने और…
फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के सहारे नामांतरण का आरोप, जमीन 12 टुकड़ों में बेचने का मामला; तहसीलदार ने दोषियों पर FIR की बात कही बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने के लिए कथित तौर पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिए नामांतरण कराने का गंभीर मामला सामने आया है। राजस्व विभाग की जांच में ऐसे दस्तावेज सामने आए हैं, जिनकी नगर निगम के मूल रजिस्टर से जांच कराने पर कई विसंगतियां उजागर हुईं। जिस व्यक्ति को मृत बताकर जमीन का नामांतरण कराया गया, उसके मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन क्रमांक पर नगर निगम के मूल रजिस्टर में उस व्यक्ति का नाम…
स्कूल और वाचनालय के आसपास गुटखा-सिगरेट पर कार्रवाई, लेकिन शराब दुकान को लेकर उठ रहे सवाल कोरबा। आबकारी मंत्री के गृह जिले कोरबा में नशे के कारोबार को लेकर प्रशासन की कार्रवाई पर अब सवाल उठने लगे हैं। पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में नगर निगम के अमले ने चाय-पान दुकानों, ठेलों और छोटे फुटकर कारोबारियों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए सिगरेट, गुटखा, तंबाकू सहित अन्य सामान जब्त किया। कार्रवाई के दौरान कई दुकानों से सामान उठाकर निगम के वाहनों में ले जाने की बात सामने आई है। फुटकर कारोबारियों का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान…
रामपुर से मरवाही और कोरिया तक कमजोर नेटवर्क पर सांसद ने जताई नाराजगी, नए टावर और मौजूदा टावरों की क्षमता बढ़ाने के दिए निर्देश कोरबा लोकसभा क्षेत्र के शहरी क्षेत्रों से लेकर दूरदराज और इंटीरियर गांवों तक मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर सांसद ज्योत्स्ना चरणदास महंत ने दूरसंचार विभाग और बीएसएनएल के अधिकारियों की बैठक लेकर स्थिति की समीक्षा की। कोरबा स्थित निवास पर आयोजित बैठक में रामपुर, पाली-तानाखार, कटघोरा, मरवाही और कोरिया जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। सांसद महंत ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि जिन क्षेत्रों में…
मुख्य सचिव से शिकायत कर दीपक धामोचा ने मांगी न्यायोचित कार्रवाई, कहा—पद का दुरुपयोग कर किया जा रहा प्रताड़ित कोरबा। नगर निगम कोरबा के आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के खिलाफ व्यापारी दीपक धामोचा ने गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई शिकायत में व्यापारी ने आरोप लगाया है कि उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और उसके खिलाफ पुलिस एवं नगर निगम की कार्रवाई का दबाव बनाया जा रहा है। शिकायत के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को स्टेशन रोड स्थित व्यापारी की दुकान पर नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों…
कोरबा। बड़े ब्रांडेड ज्वेलरी शोरूमों द्वारा भ्रामक प्रचार एवं आकर्षक प्रलोभन वाली योजनाओं को लेकर छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने चिंता जताई है। एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री कार्यालय के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से पत्र भेजकर इस मामले में समान एवं प्रभावी कानूनी व्यवस्था बनाए जाने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि ऐसी प्रचार योजनाओं से आम उपभोक्ताओं के बीच भ्रम की स्थिति पैदा होने के साथ पारंपरिक सराफा व्यापारियों की प्रतिष्ठा और व्यापारिक हित प्रभावित हो रहे हैं। एसोसिएशन ने सराफा व्यापारियों एवं पारंपरिक स्वर्ण कारीगरों के हितों की सुरक्षा के लिए आवश्यक नीतिगत एवं कानूनी…
कोरबा। हरियाली और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के वन, जलवायु परिवर्तन एवं जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने कोरबा की अशोक वाटिका का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली संवर्धन का संदेश दिया। इस अवसर पर कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत सहित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने भी पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की। महापौर ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व महापौर जागेश लांबा, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल,…
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
Editor: कन्हैया सोनी
Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
