केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 23 अगस्त की देर रायपुर आयेंगे और फिर 25 अगस्त की शाम दिल्ली रवाना होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है। कार्यक्रम के मुताबिक23 अगस्त को रात 10:10 पर अमित शाह रायपुर एयरपोर्ट आयेंगे। जहां से वो सीधे रात्रि विश्राम के लिए होटल रवाना होंगे। 24 अगस्त को सुबह 10:15 बजे रायपुर एयरपोर्ट से गृहमंत्री नवागांव जाएंगे।

 

वहीं सुबह 10:50 से 11:10 तक वल्लभाचार्य आश्रम में रहेंगे। रायपुर में दोपहर 12:00 से लेकर 1:30 तक इंटर स्टेट कोऑर्डिनेशन मीटिंग में मौजूद रहेंगे। दोपहर 2:00 बजे से लेकर 3:00 तक रिव्यू छत्तीसगढ़ पुलिस की लेंगे। दोपहर 3:00 से लेकर 4:30 तक विशेष आमंत्रित लोगों से गृहमंत्री की मुलाकात होंगी। वहीं दोपहर 4:30 से लेकर शाम 6:00 बजे तक डेवलपमेंट के कामों का वो रिव्यू करेंगे। रात 8:00 बजे से लेकर 9:30 बजे तक अलग-अलग राज्यों के पुलिस महानिदेशको से 121 चर्चा गृहमंत्री की होनी है।

वहीं 25 अगस्त की सुबह 11 बजे NCB ब्रांच ऑफिस का गृहमंत्री उद्घाटन करेंगे और नारकोटिक्स विभाग का रिव्यू भी करेंगे। दोपहर 2 से 3:30 तक छत्तीसगढ़ सरकार के साथ रिव्यू मीटिंग होनी है। जिसके बाद दोपहर 3:50 पर रायपुर से दिल्ली के लिए केंद्रीय गृहमंत्री रवाना हो जायेंगे।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version