Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
दो सगे भाइयों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से दुकानदारों पर किया हमला, CCTV और वीडियो में कैद हुई पूरी वारदात, पुलिस से भी की बदसलूकी कोरबा। जिले के मुड़पार स्थित कुआंभठा शराब दुकान में चखना के पैसे मांगना दुकानदारों को भारी पड़ गया। शराब के नशे में धुत दो सगे भाइयों ने पहले चखना सेंटर संचालक से विवाद किया, फिर खुद को “मंडल अध्यक्ष” बताकर रौब झाड़ने लगे। बात बढ़ने पर एक भाई ने दूसरे को मौके पर बुला लिया और दोनों ने मिलकर दुकानदारों पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक शराब पीने…
जेन-जी से मांगा सप्ताह में एक घंटा” — सीतामणी मिडिल स्कूल से ‘सभापति की पाठशाला’ का शुभारंभ, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का किया सम्मान सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊर्जा देने की दिशा में नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने एक प्रेरणादायी पहल करते हुए “सभापति की पाठशाला” अभियान का शुभारंभ किया। शनिवार सुबह वे शासकीय माध्यमिक शाला सीतामणी पहुंचे, जहां उन्होंने मंच से भाषण देने के बजाय बच्चों के बीच बैठकर शिक्षक की भूमिका निभाई। उन्होंने सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी और गणित जैसे विषयों पर बच्चों से संवाद किया और सवाल-जवाब के माध्यम से उनकी प्रतिभा…
लाल कपड़े में नारियल-चावल लेकर पहुंचीं शिक्षिका, डीईओ ने जारी किया कारण बताओ नोटिस जांजगीर-चांपा। जिले में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाली एक और घटना सामने आई है। इस बार बलौदा विकासखंड के ग्राम काठापाली स्थित सरकारी स्कूल में एक शिक्षिका ने गुम हुई सोने की बाली तलाशने के लिए बच्चों के सामने अंधविश्वास का सहारा लिया। घटना सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, शिक्षिका गीता कुम्भकार की सोने की बाली कहीं गुम हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी जब बाली नहीं मिली, तो कथित रूप से…
एडीजी इंटेलिजेंस से ली घटना की पूरी जानकारी, परिजनों को हरसंभव सहायता दिलाने के दिए निर्देश; आतंकवाद की कड़े शब्दों में की निंदा रायपुर/जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के किलम क्षेत्र में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत हो गई। आतंकवादियों ने दोनों मजदूरों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान दीपक कुमार रात्रे, पिता उमा शंकर रात्रे, निवासी वार्ड क्रमांक 03, ग्राम बुंदेली, जिला जांजगीर-चांपा तथा भूपेंद्र कुमार भैना, पिता दशरथ भैना, निवासी एच.एन. 128, छुइया,…
आरंग जनपद पंचायत का मामला, एफआईआर के बाद भी जांच ठप; महत्वपूर्ण दस्तावेज अब भी लापता रायपुर। छत्तीसगढ़ के आरंग जनपद पंचायत से जुड़े करीब 6 करोड़ रुपये के रेत रॉयल्टी घोटाले में बड़ा खुलासा सामने आया है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद सितंबर 2022 में मामले की पूरी फाइल रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस न तो फाइल बरामद कर सकी और न ही यह पता लगा सकी कि उसे किसने गायब…
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पार्टी ने अनुशासन को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता अरुण मालाकार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जानकारी के अनुसार, अरुण मालाकार ने अपने फेसबुक अकाउंट पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमेश पटेल के समर्थन में एक पोस्ट साझा की थी। पोस्ट में उन्होंने उमेश पटेल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की पैरवी की थी। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद प्रदेश…
जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत चाकाबुड़ा में विकास कार्यों के लिए स्वीकृत मूलभूत मद एवं 15वें वित्त आयोग की राशि के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ताओं ने पंचायत सचिव पंचम पाटले पर फर्जी सील और हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर सरकारी राशि के कथित गबन का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को लिखित शिकायत सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि…
एक महीने में पांचवीं बंदी की मौत, जेल की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर फिर उठे सवाल बिलासपुर सेंट्रल जेल में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। डबल मर्डर के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी राहुल उर्फ विकेश कंवर (46) ने कथित तौर पर जेल परिसर स्थित गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक चांपा के बम्हनीडीह क्षेत्र का निवासी था और पिछले लगभग 10 वर्षों से जेल में बंद था। जानकारी के अनुसार, जेल परिसर में लगे गैसीफायर प्लांट में लकड़ियों से गैस तैयार की जाती है, जिसका उपयोग जेल की…
कोरबा/कटघोरा। कटघोरा नगर पालिका परिषद एक बार फिर विवादों के केंद्र में है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के निर्माण में ₹13.60 लाख की कथित वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में दावा किया गया है कि ब्रॉन्ज प्रतिमा के नाम पर भुगतान किया गया, जबकि प्रतिमा में निम्न गुणवत्ता की सामग्री अथवा कंक्रीट के उपयोग की आशंका है। भाजपा ने पूरे मामले की स्वतंत्र और तकनीकी जांच कराने, निविदा प्रक्रिया, भुगतान, बिल, वाउचर और मापन पुस्तिका की जांच करने, दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने तथा जांच…
चीन ने बना लिया 582 टन का ‘नकली सूर्य’, असली सूरज से 10 गुना पावरफुल, ईरान-सऊदी-अमेरिका का काम खत्म!
चीन के आर्टिफिशियल सूर्य का तापमान असली सूरज से कई गुना ज्यादा है. चीन ने ऊर्जा की बढ़ती जरूरतों और प्रदूषण से जूझने के नाम पर जो किया है, उसने पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों के होश उड़ा दिए हैं. ये असल में दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ताकतवर ‘सुपरकंडक्टिंग फ्यूजन मैग्नेट’ है. चीन के वैज्ञानिकों इसका सफल परीक्षण भी पूरा भी कर लिया है. ये कोई मामूली चुंबक नहीं है, बल्कि चीन के उस सबसे सीक्रेट और महा-प्रोजेक्ट का दिल है जिसे ‘आर्टिफिशियल सूर्य’ कहा जा रहा है. चीन का प्लान साल 2030 तक इस अजूबे के दम पर…
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
Editor: कन्हैया सोनी
Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
