कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर मामले में पूरे देश में बवाल मचा है। बॉलीवुड के सितारों ने भी इस मामले को लेकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर जमकर नारेबाजी की जा रही है। हालांकि कुछ नारेबाजी ऐसी भी है जो नियमों को तोड़ रही है। इन बयानों को लेकर ममत सरकार एक्शन मोड में है।

 

आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से दरिंदगी मामले कोलेकर पूरे देश में गुस्से का माहौल है। सभी लोग अपराध और अपराधी के खिलाफ अपनी आवाज ऊंची कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई कैंपेन चलाए जा रहे हैं। खास कर युवा वर्ग में गुस्सा का माहौल है। ऐसे में लोग पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममत बनर्जी के खिलाफ भी खुलकर आवाज उठा रहे हैं। इनमें से कुछ लोगों के आवाज उठाने का तरीका उनपर ही भारी पड़ रहा है।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें एक यूजर ने सीएम ममता बनर्जी को देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह गोली मारने की बात कही है। कीर्ति शर्मा नाम के इस यूजर पर हत्या के लिए लोगों को उकसाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

 

लोगों को भड़काने का आरोप

सोशल मीडिया यूजर के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई। जिसमें बताया गया कि यूजर ने अस्पताल से जुड़ी घटना को लेकर तीन इंस्टाग्राम स्टोरी अपलोड की थीं। जिसमें पीड़ित की पहचान और तस्वीर को भी उजागर किया गया। जो कि पूरी तरह से आपत्तिजनक ममला है। इसके अलावा प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हत्या के लिए भी लोगों को उकसाया गया। इनकी टिप्पणी समाज में अशांती पैदा करने वाली थी। जिसके कारण इनके खिलाफ एक्शन की मांग की गई है।

बता दें कि इस मामले पर बोलने के लिए टीएमसी ने अपने नेताओं को भी आड़े हाथ लिया है। राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे के भी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कोलकत्ता पुलिस ने एक्शन लिया था। रे ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा कि CBI को निष्पक्ष रूप से काम करना चाहिए। पूर्व प्रिंसिपल और पुलिस कमिश्नर को हिरासत में लेकर पूछताछ करना जरूरी है, ताकि पता चल सके कि आत्महत्या की कहानी किसने और क्यों फैलाई? हॉल की दीवार क्यों गिराई गई? रॉय को इतना शक्तिशाली बनाने के लिए किसने संरक्षण दिया? 3 दिन बाद खोजी कुत्ते का इस्तेमाल क्यों किया गया? ऐसे सैकड़ों सवाल हैं, उन्हें बोलने दीजिए।” जिसके बाद पुलिस की ओर से उन्हें तलब किया गया था।

 

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version