पंचवटी विश्राम गृह के समीप शासकीय डी 1 आवास में कल उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन का “बहनी मन संग राखी तिहार” कार्यक्रम आयोजित

 

कोरबा। कोरबा के यशस्वी विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को आज कोरबा की हजारों बहनें विश्वास की डोर बांधेगी।

 

कोरबा स्थित पंचवटी विश्राम गृह के समीप शासकीय डी 1 आवास में आयोजित बहनी मन संग राखी तिहार कार्यक्रम में हजारों बहनें शामिल होंगी। मंत्री श्री देवांगन ने भारतीय जनता पार्टी के सभी महिला कार्यकर्ता, मोर्चा प्रकोष्ठ के साथ साथ सभी बहनों को राखी त्योहार में शामिल होने की अपील की है। उन्होंनेे सभी से आग्रह करते हुए कहा है की अपने भाई की ओर से रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर रक्षासूत्र बांधने का आमंत्रण सहर्ष स्वीकार करें और अधिक से अधिक संख्या में पधारे। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कार्यक्रम जारी रहेगा।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version