सरकार ने उचित मूल्य दुकानों के कार्ड सदस्यों को ई-केवाइसी कराने के लिए अंतिम तारीख 30 जून तय की है। इस तारीख तक केवाईसी नहीं कराने वाले सदस्यों के नाम ऑनलाइन सिस्टम में ऑटोमेटिक ब्लॉक हो जाएंगे, क्योंकि केवाईसी की अंतिम तारीख आगे बढ़ाने संबंधी अभी तक कोई नया आदेश जारी नहीं हुआ है। इधर अगर केवाइसी कराने की तारीख आगे नहीं बढ़ती है, तो छत्तीसगढ़ में भी 30 लाख से ज्यादा सदस्यों के नाम ब्लॉक हो जाएंगे, जिसके बाद उन्हें दुकानों से राशन भी नहीं मिल पाएगा।

81 लाख 63 हजार 666 राशन कार्ड जारी
प्रदेश में 81 लाख 63 हजार 666 राशन कार्ड जारी किए गए हैं। इनमें पंजीकृत सदस्यों की संख्या 2 करोड़ 73 लाख 61 हजार 287 है। इन सदस्यों में अब तक 34 लाख 95 हजार 058 लोगों ने ई-केवाईसी नहीं करवाया है। सरकार के आदेश के तहत पंजीकृत प्रत्येक कार्ड सदस्य को ईकेवाइसी कराना अनिवार्य है। केवाईसी नहीं कराने वाले लोगों को अपात्र मान लिया जाएगा। इस तरह उनका नाम भी ऑनलाइन सिस्टम में ब्लॉक कर दिया जाएगा, जिसके बाद सिस्टम में केवाइसी कराने वाले सदस्यों को ही उचित मूल्य की दुकान से राशन मिल पाएगा।

 

 

अंतिम तिथि बढ़ी नहीं
विभाग के जारी निर्देश में कहा है कि ई-केवाईसी की समय-सीमा तय कर दी गई है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि प्रदेश में भी जल्द इसी प्रकार की कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है, जिन कार्ड सदस्यों ने अभी तक केवाईसी नहीं कराया है, उनके लिए यह 3 दिन अंतिम अवसर है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version