कोरबा 27 जून। शहर की रेल सुविधाओं में सुधार और नई ट्रेन कनेक्टिविटी की मांग को लेकर आज ’चेम्बर ऑफ कॉमर्स के वर्तमान अध्यक्ष व अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ’’योगेश जैन (पप्पू जैन)’’, महामंत्री पद के प्रत्याशी ’’नरेंद्र अग्रवाल’’ तथा रेल संघर्ष समिति के सदस्य ’’रामकिशन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल और अंकित सावलानी’’ कोरबा विधायक व छत्तीसगढ़ शासन में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ’’लखनलाल देवांगन’’ से सौजन्य भेंट की।
इस मुलाकात में प्रतिनिधिमंडल ने कोरबा से देश के प्रमुख शहरों के लिए सीमित रेल कनेक्टिविटी पर चिंता जताई प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कोरबा जैसे औद्योगिक एवं वाणिज्यिक नगर के लिए वर्तमान रेल सेवाएं अपर्याप्त हैं, जिससे यात्रियो, व्यापारियों, छात्रो व मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।


