देश भर में कोलकाता के ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर मामले को लेकर बवाल मचा हुआ है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक और खौफनाक घटना सामने आई है।

 

देश भर में कोलकाता के ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर केस के मामला को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस कांड को बीते कुछ ही हफ्तें हुए हैं। ऐसे में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक और घटना सामने आई है।

दरअसल छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महिला के प्राइवेट पार्ट में झाड़ियों की लकड़ी के टुकड़े घुसे मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। यह पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

 

रात से गायब थी महिला

पुलिस के अनुसार अकलतरा थाना अंतर्गत थाना रोड निवासी महिला सुखमनी पति रमेश अहिरवार (42) वर्ष शुक्रवार की रात 10 बजे से गायब थी। रात 10 बजे परिजनों द्वारा आसपास खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला। सुबह अकलतरा खोड़ रोड में उसकी लाश मिली। अकलतरा खोड़ रोड़ में आंगनबाड़ी की एक महिला ने लाश देखी, जो अर्धनग्न हालत में थी। सूचना पाकर अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। फॉरेसिंक टीम ने लाश का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

युवक के साथ दिखी थी महिला

आसपास के लोगों ने बताया कि एक युवक महिला के साथ दिखा था। जब वह युवक अपने घर आ रहा था तो उसके कपड़ों में मिट्टी लगी थी। यह जानकारी परिजनों को मोहल्लेवासियों ने दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर अकलतरा पुलिस ने एक संदेही युवक को गिरफ्तार कर थाने लाई, जिससे पूछताछ कर रही है। इसके बाद ही मामले का खुलासा होगा। मामला, रेप कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला का खुलासा होगा। घटना स्थल का मुआयना करने एसपी विवेक शुक्ला पहुंचे। जल्द जांच कर आरोपी को पकड़ने निर्देश दिए।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version