सिद्ध तंत्र पीठ भैरव मंदिर में श्रावणी महोत्सव पर शिव भक्तों द्वारा बनाए गए पांव लाख पार्थिव शिवलिंग का महाअभिषेक किया गया। अमरकंटक में नर्मदा में विसर्जन किया जाएगा।

 

 

  1. श्रावणी महोत्सव : अमरकंटक में नर्मदा में किया जाएगा विसर्जन
  2. पांच लाख पार्थिव शिवलिंग का किया गया महाअभिषेक
  3. प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग
  4. सिद्ध तंत्र पीठ भैरव मंदिर में श्रावणी महोत्सव पर शिव भक्तों द्वारा बनाए गए पांव लाख पार्थिव शिवलिंग का महाअभिषेक किया गया। अमरकंटक में नर्मदा में विसर्जन किया जाएगा।
    महंत प़ं जागेश्वर अवस्थी ने बताया सावन माह में रुद्राष्टाध्यायी पाठ नमक चमक विधि से किया गया। रुद्र महायज्ञ की पूर्ण आहुति के साथ श्रावणी महोत्सव का समापन हो गया। बीस अगस्त को अमरकंटक में नर्मदा में पार्थिव शिवलिंग का विसर्जन किया जाएगा। महोत्सव में प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिए और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए शिव भक्तों ने शिवलिंग का निर्माण किया और रुद्राभिषेक व रुद्र महायज्ञ में शामिल हुए। आयोजन जनकल्याण एवं विश्व कल्याण के भावना के साथ प्रतिवर्ष कराया जाता है। प़ं अवस्थी ने बताया कि इस बार शिवलिंग निर्माण की संख्या भी बढ़ा दी गई थी। इससे पहले प्रतिवर्ष मंदिर परिसर में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कराया जाता था एवं शिव महापुराण का भी आयोजन किया जाता था लेकिन इस बार संयोग बना कि शिवलिंग निर्माण की संख्या बढ़ाकर पांच लाख कर दी गई थी इसमें श्रद्धालुओं ने प्रतिदिन 15 से 20 हजार पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया। गुप्त नवरात्र के समय ढाई लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर लिया गया था।
    धर्माचार्यों व श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण : प़ं कान्हा तिवारी ने बताया कि महोत्सव के दौरान धर्माचार्यों व विभिन्न अखाड़े के नागा साधुओं भी पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान शिव का पूजन किया। पांच लाख शिव लिंग का शोड्षोपचार से पूजन अर्चना कर भगवान भोलेनाथ को फल, मिष्ठान, दाल, चावल, सब्जी आदि का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
    भगवान शिव का दिव्य श्रृंगार कर किया गया पूजन : भगवान भोलेनाथ का दिव्य श्रृंगार करके हवन-पूजन किया गया। मुख्य आचार्य पंडित गिरधारी लाल पांडेय ने वैदिक रीति-रिवाज से अनुष्ठान को संपन्न कराया। सहयोगी आचार्य के रूप में प़ं कान्हा शास्त्री, प़ं दिलीप दुबे प़ं राजेंद्र दुबे, प़ं महेश्वर पांडेय, दीपक अवस्थी, राजन तिवारी, कान्हा तिवारी आदि ने कार्यक्रम को संपन्न कराया।
Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version