योगी सरकार द्वारा कांवड़ यात्रियों के गुजरने वाले मार्गों पर खाद्य पदार्थों की दुकानों पर ‘नेमप्लेट’ लगाने के आदेश के बाद संग्राम शुरू हो गया है। जिसमें पहले नेता, जनता और सरकार थी और अब बॉलीवुड सेलिब्रिटी और पॉलिटिशियन के बीच जंग छीड़ गई है।
उत्तरप्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश में कांवड़ यात्रियों के गुजरने वाले मार्गों पर खाद्य पदार्थों की दुकानों पर ‘नेमप्लेट’ को अनिवार्य कर दिया गया। योगी सरकार के इस आदेश के बाद संग्राम शुरू हो गया है। जिसमें पहले नेता, जनता और सरकार थी और बॉलीवुड सेलिब्रिटी और अब पॉलिटिशियन के बीच जंग छीड़ गई है।
इस मामले में अब सोनू सूद ने एंट्री ले ली है। सोनू सूद और अभिनेत्री से सांसद बनी कंगना रनौत के बीच जुबानी जंग शुरू हो चुकी है। इस मामले पर सोनू सूद ने कहा कि हर दुकान पर केवल एक नेम प्लेट होनी चाहिए, यही मानवता है। जिसपर बॉलीवुड क्वीन कंगना ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब हलाल को भी मानवता से रिप्लेस किया जाना चाहिए।
यूजर ने किया टैग
सोशल मीडिया पर चल रहे इस विवाद में एक यूजर ने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा कि इनके घर पर थूक लगी रोटी भेजा जाए ताकि भाईचारा बना रहे। जिसपर सोनू सूद ने भी जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि भगवान राम ने शबरी के जूठे बेर खाए थे तो मैं क्यों नहीं खा सकता। उन्होंने आगे लिखा कि हिंसा को अहिंसा से हराया जा सकता है मेरे भाई, बस मानवता जिन्दा चाहिए।
दोनों के बीच चल रहे इस बहस में कंगना रनौत फिर से प्रतिक्रिया देते हुए लिखती हैं सोनू जी भगवान और धर्म के बारे में अपने निजी निष्कर्षों को बढ़ावा देंगे। वाह क्या बात है बॉलीवुड से एक नया रामायण। जिसपर सोनू सूद ने पीछे हटते हुए कहा कि मैंने थूकने वालों को सही नहीं कहा। जिसका जैसा चरित्र है वैसा ही रहेगा। वो कभी नहीं बदलने वाला है। इसके लिए उन्हें सजा भी दी जानी चाहिए, लेकिन इंसानियत को इंसानियत ही रहने देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मैं यूपी सरकार का बड़ा प्रशसंक हूं। यूपी-बिहार ही मेरा घर परिवार है।
इस मामले में पहले से ही नेताओं की बयानबाजी चल रही है। अब बॉलीवुड की एंट्री ने इस मुद्दे पर नया तुफान मचा दिया है। हालांकि योगी सरकार के इस फैसले के बाद यूपी से कुछ पोस्ट भी सामने आ रहे हैं। जिसमें दुकान के आगे लगे नाम से विवाद छिड़ गया है। पहले संगम फिर सलीम के नेम प्लेट सामने आए हैं।


