Monday, June 2, 2025
HomeKorbaहरदीबाजार पुलिस द्वारा अपहृत बालिकाओं को सुरक्षित बरामद किया।

हरदीबाजार पुलिस द्वारा अपहृत बालिकाओं को सुरक्षित बरामद किया।

The Bharat Times 24 news Korba थाना-हरदीबाजार!

अपहृत दो बालिकाओं को दिल्ली से बरामद किया गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.06.2024 को प्रार्थिया थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी पुत्री अपनी सहेली के साथ दिनांक 13.06.2024 को घर से बिना बताये कहीं चली गई है। दोनों गुम/अपहृत बालिकाओं की अपने जान पहचान रिशतेदारों में व आसपास क्षेत्रों में पता तलाश किये कहीं पता नही चला। प्रार्थीया की पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फूसलाकर अपने साथ ले जाने की शंका होने पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर दिनांक 13.06.2024 को अपराध क्रमांक 164/2024 धारा 363 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया।
अपहृत बालिकाओं के पता तलाश में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री के मार्ग दर्शन में अलग-अलग टीम के साथ पता तलाश किया गया जो पुलिस की तत्परता तथा सजगता से दोनों बालिकाओं को दिल्ली से सकुशल बरामद किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments