हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं है. कांग्रेस में गुटबाजी को विराम नहीं लग पाया है. ताजा मामले में सांसद कुमारी सैलजा और प्रदेशाध्यक्ष में तू-तू-मैं-मैं देखने को मिली है. नई दिल्ली में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सहित अन्य प्रभारियों की मीटिंग में राहुल गांधी और मल्लिकार्जन खरगे के सामने सैलजा और प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के बीच बहसबाजी हो गई.
दरअसल, नई दिल्ली में कांग्रेस के महासचिव, प्रभारी और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक मंगलवार को हुई. इस मीटिंग में राहुल गांधी और खरगे भी मौजूद थे. इस दौरान मीटिंग के दौरान हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान और वरिष्ठ महासचिव कुमारी सैलजा के बीच तू-तू-मैं-मैं देखने को मिली. सांसद सैलजा ने अध्यक्ष उदयभान पर पक्षपात करने का आरोप लगाया. बैठक में सैलजा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राज्य में होने वाली बैठकों में सिर्फ एक पक्ष (हुडा ) के लोगों को बुलाते हैं और तरजीह देते हैं. इस पर उदयभान ने कहा कि हम तो सभी को बुलाते हैं, लेकिन आप आती नहीं हैं. सूत्रों ने यह जानकारी दी है.


