छत्तीसगढ़ में होली पर शराब दुकानों को लेकर लिए गए फैसले और फिर उसमें बदलाव ने सियासी हलचल तेज कर दी है। नई आबकारी नीति के तहत पहले होली पर शराब दुकानें खुली रखने की बात सामने आई थी, जिसका ऐलान आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन की ओर से किया गया था।
इस निर्णय पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी और त्योहार की मर्यादा का मुद्दा उठाया। बढ़ते विवाद और जनभावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट कर दिया कि होली पर पूरे प्रदेश में ‘ड्राई डे’ रहेगा और सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी।
गिरौदपुरी दौरे के दौरान सीएम ने कहा कि प्रदेश की शांति और परंपरा सर्वोपरि है। साथ ही अवैध शराब और हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि क्या मंत्री लखन लाल देवांगन की जल्दबाजी से सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा? या फिर यह फैसला परिस्थितियों के अनुसार लिया गया रणनीतिक बदलाव है?
फिलहाल, होली पर शराब दुकानें बंद रहेंगी, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने सरकार के भीतर तालमेल को लेकर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Related Posts
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
👤 Editor: कन्हैया सोनी
📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology




