मामले में एक चौंकाने वाला नया मोड़ सामने आया है। नक्सल ऑपरेशन से जुड़े अति गोपनीय इनपुट एक कारोबारी तक पहुंचने के आरोपों ने प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कथित चैट्स के बाद यह पूरा मामला अब राज्य की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा बनता नजर आ रहा है।
वायरल चैट्स में नक्सल विरोधी अभियानों से संबंधित संवेदनशील जानकारियां साझा किए जाने का दावा किया जा रहा है। जांच के दायरे में यह आरोप भी शामिल है कि ये इनपुट एक कारोबारी तक पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट गृह विभाग को सौंप दी है, जिसके बाद उच्च स्तर पर मंथन तेज हो गया है।
बताया जाता है कि कल्पना वर्मा पहले भी विवादों में रह चुकी हैं। वर्ष 2021 में महासमुंद में पदस्थापना के दौरान उनकी पहचान एक कारोबारी से हुई थी, जो आगे चलकर नजदीकी और निजी संबंधों में बदल गई। सूत्रों के अनुसार दोनों के साथ घूमने-फिरने और शॉर्ट टूर पर जाने की बातें भी जांच में सामने आई हैं।
मामले को लेकर कारोबारी ने अक्टूबर माह में रायपुर के खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में नकद राशि, वाहन और ज्वेलरी लेने व वापस न करने जैसे आरोप लगाए गए। शुरुआती दौर में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठे, जिसके बाद शिकायतकर्ता को मीडिया के सामने आकर पूरे मामले का खुलासा करना पड़ा।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या डीएसपी जैसे संवेदनशील पद पर रहते हुए नक्सल ऑपरेशन की गोपनीय जानकारियां निजी रिश्तों के चलते बाहर गईं? जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी, लेकिन फिलहाल यह मामला प्रशासन और पुलिस महकमे के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version