अवैध उत्खनन कर भाग रहे जेसीबी, टीपर और ट्रैक्टर समेत 3 वाहन जब्त, अब रात के अंधेरे में भी नहीं बच सकेंगे खनन माफिया

कोरबा। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने हाईटेक निगरानी व्यवस्था लागू कर दी है। अब रेत माफियाओं पर जमीन से लेकर आसमान तक 24 घंटे नजर रखी जाएगी। ड्रोन कैमरे और थर्मल इमेजिंग तकनीक की मदद से खनिज विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध उत्खनन में लगे जेसीबी, टीपर और ट्रैक्टर सहित तीन वाहनों को जब्त किया।
खनिज विभाग के अनुसार, ड्रोन कैमरे में रिकॉर्ड हुए साक्ष्यों के आधार पर भागने या वाहन छिपाने की कोशिश करने वाले भी अब कार्रवाई से नहीं बच पाएंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version