देश में पतियों के साथ हो रही घटनाओं के बीच अब रीवा जिले में रहने वाले सेना के जवान को पत्नी का भय सताने लगा है। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पाली निवासी अनित कुमार साकेत ने बताया कि वह भारतीय सेना में पदस्थ हैं और पुंछ में पोस्टिंग है। 22 अप्रैल 2024 को उनकी शादी ग्राम उर्दनी जिला मैहर निवासी साकेत परिवार की पुत्री के साथ हुई थी।
पीड़ित का आरोप है कि लड़की का विवाह 2021 में हो चुका है। पहले पति को दहेज प्रताड़ना में फंसाकर लाखों रुपये भी वसूले थे। आरोप लगाया कि पत्नी की तीन बार सगाई भी हो चुकी है। वह उन्हें खुद को गोली मारकर जान देने के लिए उकसाती है और झूठे केस में भी फंसाने की धमकी देती है। पीड़ित पति ने पत्नी की पूर्व में हुई शादी और सगाई के सबूत भी दिखाए हैं।


