संगठन विस्तार और आगामी चुनाव को ध्यान में रखकर सौंपी गई जिम्मेदारियां, कोरबा की कमान संगीता शर्मा व उमा सोनी को
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने आगामी चुनावों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी 36 जिलों के लिए प्रभारी और सहप्रभारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश की वरिष्ठ महिला पदाधिकारियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिल सके और चुनावी तैयारियां प्रभावी ढंग से संचालित हो सकें।
महिला मोर्चा की इस नई जिम्मेदारी सूची में रायपुर शहर की कमान बिथिका विश्वास को दी गई है, जबकि रायपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी प्रीति परगनिया को सौंपी गई है। सभी संभागों में अनुभवी महिला नेताओं को प्रभारी और सहप्रभारी बनाकर संगठन विस्तार का जिम्मा दिया गया है।
कोरबा जिले की जिम्मेदारी इनको
प्रभारी – संगीता शर्मा
सहप्रभारी – उमा सोनी
भाजपा महिला मोर्चा का मानना है कि इन नियुक्तियों से जिले और मंडल स्तर पर संगठन और अधिक सक्रिय होगा तथा आगामी चुनावों में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी और मजबूत होगी। नई टीम को जल्द ही अपने-अपने जिलों में संगठनात्मक बैठकें, प्रवास और जनसंपर्क अभियान शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे


