दस्तावेज़ों में खेल, कुर्सी की होड़ में नियम ताक पर
भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी एक बार फिर सवालों के घेरे में है। संगठन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद प्रदेश कार्यकारिणी में आधा दर्जन से ज्यादा ओवरएज पदाधिकारी बनाए जाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि 35 वर्ष से कम उम्र की अनिवार्यता के बावजूद नियमों को ताक पर रखकर नियुक्तियाँ कर दी गईं।
जानकारी के अनुसार, कई पदाधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने उम्र से जुड़े गलत दस्तावेज़ पेश कर पद हासिल किया। यह जिम्मेदारी जिला स्तर पर तय की गई थी कि नाम भेजने से पहले उम्र के दस्तावेज़ों की जांच हो, लेकिन लापरवाही या मिलीभगत ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए।
शिकायत सामने आने के बाद संगठन हरकत में आया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने साफ कहा है कि जांच में जो भी ओवरएज पाया जाएगा, उसे पद से हटाने का प्रस्ताव प्रदेश संगठन के सामने रखा जाएगा और किसी भी हाल में ओवरएज को पद पर नहीं रखा जाएगा।
सूत्रों की मानें तो जांच में करीब आठ पदाधिकारी ओवरएज पाए गए हैं और आने वाले दिनों में इनके खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है। सवाल यह है कि जब नियम साफ थे, तो फिर उम्र की दीवार कैसे गिराई गई?
क्या जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई होगी या फिर सारा बोझ नीचे तक ही सीमित रहेगा?

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version