Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
कोरबा जिले के करतला थाना अंतर्गत ग्राम बोतली के समीप एक युवक का शव खेत में फांसी पर लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान ग्राम बोतली निवासी सांझी लाल पिता राम सिंह राठिया (18 वर्ष) के रूप में की गई है। शव ग्राम चैनपुर के एक खेत में पेड़ पर नायलॉन की रस्सी से बने फंदे पर झूलता हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही करतला थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच शुरू करवाई। संदेहास्पद परिस्थिति को देखते हुए पुलिस ने वैज्ञानिक अधिकारियों…
जिले के नया बस स्टैंड में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। दुर्ग से रोजाना बस चलाने वाले एक रोडवेज चालक ने बस के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे बस स्टैंड क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। मृतक की पहचान कोमलेश्वर ठाकुर उर्फ पप्पू ठाकुर (निवासी दुर्ग) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोमलेश्वर ठाकुर हर रोज़ की तरह शुक्रवार को भी दुर्ग से बेमेतरा बस लेकर आए थे और बस में ही रात्रि विश्राम कर रहे थे। शनिवार सुबह करीब 5:45 बजे जब अन्य चालक…
प्रदेशभर बिजली उपभोक्ताओं के घरों में प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगाने का काम काफी धीमी गति से चल रहा है। अब तक केवल 30 प्रतिशत ही मीटर लग पाए हैं, जबकि बिजली कंपनी ने ठेका एजेंसी टाटा पावर, हाईप्रिंट साल्यूशंस और जीनस कंपनी को दिसंबर तक प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य दिया है। राज्य पावर कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि घरेलू समेत अन्य कनेक्शनों के साथ ही सरकारी दफ्तरों, सरकारी कॉलोनियों में पुराने मीटर को बदलकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम बढ़ाने के निर्देश ठेका कंपनी को दिया गया है। राज्य के 59 लाख बिजली उपभोक्ताओं में से…
Hyundai Palisade 2025 की कीमत में जबरदस्त कमी की खबर ने भारतीय SUV प्रेमियों को काफी उत्साहित कर दिया है। कंपनी ने इस लग्जरी SUV पर करीब ₹2.80 लाख तक का डिस्काउंट पेश किया है, जिससे इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹37.20 लाख तक आ सकती है। Palisade को अपनी शानदार डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और दमदार इंजन के लिए दुनियाभर में सराहा गया है, और अब भारत में भी इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। Hyundai Palisade में 3.8-लीटर V6 पेट्रोल इंजन मिलता है, जो लगभग 291 PS की ताकत और 355 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा…
विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक 30 जून को होगी। ये बैठक कई मायनों में अहम होगी। माना जा रहा है कि इस दिन कैबिनेट से नये मुख्य सचिव का परिचय कराया जा सकता है। वैसे भी 30 जून मौजूदा मुख्य सचिव का आखिरी कार्यदिवस है। लिहाजा कैबिनेट में उन्हें विदाई भी दी जायेगी। कैबिनेट में कुछ अहम फैसले भी हो सकते हैं। दोपहर 12 बजे से ये बैठक मंत्रालय में होगी। विष्णुदेव कैबिनेट की बैठक में मौजूदा मानसून को लेकर भी चर्चा होगी। किसानों को खाद बीज की उपलब्धता, डीएपी की कमी जैसे मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा…
एसीबी के एक्शन मोड में आने के बाद भी भ्रष्ट तंत्र पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। पुलिस महकमे के कुछ लोग अब नया इनोवेशन किए हैं…ऑनलाईन करप्शन का। आपको याद होगा, पिछले साल दो-तीन ऐसे मामले आए थे, जिसमें मुंशी और सब इंस्पेक्टर ने एकाउंट में ऑनलाइन रिश्वत ले ली थी। महकमे के लोग अब सिस्टमेटिक ढंग से इस काम को आगे बढ़ा रहे हैं। खासकर, गाड़ियों की चेकिंग में। असल में, कई बार लोगों के पास फाईन पटाने के लिए कैश नहीं होते। उपर से पुलिस वालों की कोशिश होती है कि पेमेंट ऑनलाईन हो जाए। हाल…
जगजीत सिंह का ये मशहूर गजल, छत्तीसगढ़ के राजनीतिज्ञों और नौकरशाहों के लिए मौजू है। अब देखिए न, दिसंबर 2023 में जब सरकार बदली थी तो लोग दावे कर रहे थे, मुख्य सचिव अमिताभ जैन को हटाकर रेवेन्यू बोर्ड का चेयरमैन बनाया जा रहा है। मगर अमिताभ, पूरे अमिताभ निकले। उन्होंने बचा डेढ़ साल कंप्लीट किया। और अब? रेखाओं का खेल देखिए, जिन अफसरों की नए सीएस बनने की अटकलें थी, उन्हें अब रेवेन्यू बोर्ड में दिन गुजारना पड़ेगा। जाहिर है, ब्यूरोक्रेसी में इससे पहले बीकेएस रे, पी राघवन, बीके कपूर, नारायण सिंह और सीके खेतान जैसे आईएएस रेखाओं से…
छत्तीसगढ़ में अभी हैं तो 10 मंत्री मगर इनमें से दो-तीन ही सुखी याने अफसरशाही की दृष्टि से कंफर्टेबल होंगे। बाकी मंत्रियों का न तो अपना पारफर्मेंस ठीक है और न ही वे जो करना चाह रहे, सिकरेट्री उन्हें करने दे रहे। कुछ मंत्री अपनी महिला सचिवों से संतुष्ट नहीं हैं…वे अपनी चलाना चाहते हैं मगर सख्त महिला अधिकारी उनकी चलने नहीं दे रहीं। डेपुटेशन से लौटे एक तेज-तर्रार सिकरेट्री ने एक मंत्रीजी के सपनों को तोड़ दिया। मंत्रीजी अब खुद ही रजिस्टर लेकर 10-10, 20-20 हजार का हिसाब देख रहे। कंफर्टेबल मंत्रियों में आप अरुण साव, ओपी चौधरी,…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में बिलासपुर शहर को एक आधुनिक एजुकेशनल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दिशानिर्देश पर बिलासपुर में एजुकेशनल सिटी की अवधारणा विकसित की गई है। इस परियोजना के लिए बिलासपुर नगर पालिक निगम की लगभग 13 एकड़ भूमि का उपयोग प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बिलासपुर एजुकेशनल सिटी में नालंदा परिसर की स्थापना की जाएगी,…
हर सप्ताह आयोजित होने वाला कलेक्टर जनदर्शन अब मंगलवार के स्थान पर प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12.30 बजे से आयोजित होगा। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिसके मुताबिक प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक अब मंगलवार के स्थान पर प्रत्येक सोमवार को प्रातः 10:00 बजे से होगी, एवं कलेक्टर जनदर्शन समय-सीमा बैठक की समाप्ति उपरांत दोपहर 12:30 बजे से कलेक्टर चैंबर- प्रतीक्षा कक्ष में आयोजित होगा।
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
Editor: कन्हैया सोनी
Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
