Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
मध्य और पूर्वी अफ्रीका में मंकीपॉक्स (एमपॉक्स) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस उछाल को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस संक्रामक बीमारी को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है। इस बीमारी से उत्पन्न खतरा अब भारत के लोगों में भी चिंता का विषय बन रहा है। विनाशकारी COVID-19 महामारी का डर अभी भी लोगों की मानसिकता को प्रभावित कर रहा है, जिससे यह आशंका बढ़ रही है कि एमपॉक्स COVID-19 जैसा ही एक और संकट बन सकता है। बता दें कि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन चिंताओं को खारिज कर दिया है। फिर भी,…
बलौदाबाजार आगजनी और तोड़फोड़ केस में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. शनिवार देवेंद्र यादव को भिलाई स्थित उनके आवास से पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया और विधायक देवेंद्र यादव को लेकर पुलिस ने बलौदाबाजार के सीजीएम कोर्ट में पेश किया. इस दौरान न्यायालय के सामने पुलिसकर्मी और विधायक के समर्थकों में जुमझपटी भी हुई. CJM कोर्ट ने देवेंद्र यादव को सेंट्रल जेल रायपुर में 20 तारीख तक रखने का आदेश किया. महंत बोले – “ये समाज को लड़ाने की साजिश है” : विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने…
विष्णु के सुशासन में छत्तीसगढ़ के लिए खुशख़बरियों का दौर जारी। अब सुदूर आदिवासी ज़िला बीजापुर भी रेलवे लाइन से जुड़ेगा केंद्र सरकार द्वारा कोरबा से अंबिकापुर रेलवे लाइन को भी मिली मंज़ूरी। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के फ़ायदे साफ़ नज़र आ रहे हैं। अब बीजापुर भी तेज़ी से विकास की पटरी पर दौड़ेगा। रेल मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में दो नई रेलवे लाइनों को मंज़ूरी दी है। इनमें से एक नई रेलवे लाइन महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से छत्तीसगढ़ के बचेली तक, जो बीजापुर से होकर गुज़रेगी, 490 किलोमीटर की होगी। दूसरी 180 किलोमीटर की रेलवे लाइन कोरबा से…
बलौदाबाजार पुलिस भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के घर पहुंची है। निवास के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद है, पुलिस को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में चौथी बार नोटिस जारी होने के बाद विधायक ने बयान देने जाने से मना किया था। उन्होंने कहा था कि पुलिस को जो भी बयान लेना है, उनके पास आए और लेकर जाए। देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस बार-बार नोटिस देकर परेशान कर रही है। जेल में बंद युवाओं पर बनाया जा रहा गलत बयान का दबाव देवेंद्र यादव ने…
उदयपुर में एक सरकारी स्कूल में लंच के समय दो स्टूडेंट्स के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक स्टूडेंट ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। यह घटना सूरजपोल थाना क्षेत्र में सुबह करीब 10:30 बजे हुई। घायल स्टूडेंट को तुरंत महाराणा भूपाल (एमबी) हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी व उसके पिता को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद, हिंदू संगठनों ने चेतक सर्किल, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, बापू बाजार और घंटाघर एरिया की दुकानों को बंद करवा दिया। कुछ जगह आगजनी भी की गई है। स्थिति की गंभीरता को…
थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली महिला की छेड़खानी शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपित अरविंद गुप्ता (38 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों का आरोपी पहले भी कई मामलों में नामजद था। महिला ने थाने में लिखित आवेदन दिया कि दोपहर में तालाब में नहाने गई, तो अरविंद गुप्ता ने उसे गलत नीयत से पकड़ लिया। महिला के चिल्लाने और बचाव करने पर वह भाग गया। महिला ने आगे बताया कि कुछ दिन पहले भी अरविंद गुप्ता ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील बातें की थीं। घटना की जानकारी परिजनों…
वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा इलाके में नई सड़कों का निर्माण एवं पुरानी सड़कों की मरम्मत के साथ ही अन्य अधोसंरचना निर्माण के कार्य कराए जा रहे हैं। कोरबा स्थित सर्वमंगला मंदिर मार्ग से कनकी मार्ग को जोड़ने वाली नई सड़क का निर्माण पूर्णता की ओर है। इसी तरह सर्वमंगला मंदिर तिराहे से बरमपुर तक अधूरी सड़क का भी निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। मंत्री देवांगन की पहल पर कई अन्य सड़कों के जीर्णोद्धार की प्लानिंग की जा चुकी है। बरसात के बाद इन सड़कों के जीर्णोद्धार शुरू कराया जाएगा। गौरतलब…
राजस्थान के उदयपुर में शुक्रवार सुबह सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा के दो छात्रों के बीच झगड़े ने विकराल रूप ले लिया। घटना को लेकर शहर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। शहर में शुक्रवार सुबह सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा के दो छात्रों के बीच झगड़े के बाद एक ने दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। घटना को लेकर शहर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। लोगों ने प्रदर्शन कर बाजार बंद करवा दिए। इस दौरान धर्म स्थलों पर पत्थर फेंकने के साथ ही कई जगह पर तोड़फोड़ की गई। दो जगहों पर वाहनों में आग लगा दी तो…
फूल सिंह बरैया : मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ट विधायक फूल सिंह बरैया ने एक विवादित बयान देकर प्रदेश और देश की सियासत में आग सुगला दी है। अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले विधायक बरैया ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। फूल सिंह बरैया ने कहा है कि मोदी में डायरेक्ट खत्म करने की हिम्मत नहीं है। उनमे कलेजा नहीं है, अगर मोदी जी अपनी मां का दूध पिया है तो सामने आकर लड़ो, पीछे से बार नहीं करों। जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेताओं ने सागर जिले के मुद्दों को लेकर कलेक्टर का घेराव किया था।…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष डाॅ.चरणदास महंत ने एक बार फिर पार्टी में व्याप्त गुटबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होने विधानसभा चुनाव में हार का कारण बताते हुए फिर से दोहराया कि आपसी फूट की वजह से ही कांग्रेस को विधानसभा और लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। आपको बता दे कि डाॅ.चरणदास महंत के इस बयान से ठीक पहले पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस.सिंहदेव ने भी पार्टी की एकजुटता पर सवाल खड़े किये थे। उन्होने दिल्ली से लौटने के बाद पार्टी में व्याप्त खींचतान पर सवाल खड़े करते हुए पार्टी में एकजुटता के साथ…
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
Editor: कन्हैया सोनी
Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
