छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकी राम कंवर की शिकायत ने राज्य प्रशासन में हलचल मचा दी है। सड़क निर्माण में DMF फंड के कथित दुरुपयोग को लेकर भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर शीघ्र जांच और रिपोर्ट तलब की है।
मामला दर्री के ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक परसाभाठा होते हुए बालको तक सड़क निर्माण का है। ननकी राम कंवर का आरोप है कि यह सड़क बालको के CSR फंड से बननी थी, लेकिन नियमों को दरकिनार कर DMF फंड से करीब 26 करोड़ रुपये स्वीकृत कर टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई।
कंवर का कहना है कि पहले भी इस अनियमितता की शिकायत की गई थी, इसके बावजूद DMF से राशि स्वीकृत कर दी गई। यही नहीं, केंद्र से जांच के निर्देश के बाद भी टेंडर जारी रहना प्रशासनिक लापरवाही या मिलीभगत की ओर इशारा करता है।
केंद्र सरकार ने इस पूरे मामले पर नाराजगी जाहिर करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव से न सिर्फ जवाब मांगा है, बल्कि क्या कार्रवाई की गई, इसकी जानकारी शिकायतकर्ता को भी देने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। अब इस प्रकरण पर राज्य सरकार की भूमिका और DMF फंड के उपयोग को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
यह मामला आने वाले दिनों में राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर बड़ा विवाद बन सकता है, क्योंकि आदिवासी हितों से जुड़े DMF फंड के उपयोग पर सीधे सवाल उठे हैं।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version