अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृहद योग शिविर में किया सहभागिता, स्वस्थ जीवन और भारतीय संस्कृति के संदेश को किया मजबूत
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा आयोजित वृहद योग जागरूकता शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे “12 साल बेमिसाल – विश्वास, विकास एवं जनकल्याण” अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और अनुशासित जीवन का आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है और भारतीय संस्कृति का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ा है।

कार्यक्रम में गोपाल मोदी स्वयं योगाभ्यास करते हुए दिखाई दिए और उपस्थित लोगों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन लगातार सामाजिक और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
शिविर में पतंजलि योगपीठ की छत्तीसगढ़ प्रभारी जया मिश्रा ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा योग के स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में महापौर संजू देवी सिंह राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, डॉ. राजीव सिंह, भोजराम देवांगन सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

🧘 “योग स्वस्थ जीवन का मंत्र है और इसे जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में कोरबा में योग जागरूकता का संदेश लगातार मजबूत हो रहा है।”


