प्रदेश में अफीम की खेती के लगातार सामने आ रहे मामलों ने सियासी माहौल को गरमा दिया है। इस मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “सुशासन के नाम पर अब अफीम स्टार्टअप की नई ब्रांच खुल रही है।”
भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अफीम की खेती खुलेआम हो रही है और इसे सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सामने आए मामलों से साफ है कि यह कोई एक-दो जगह की घटना नहीं, बल्कि संगठित तरीके से चल रहा नेटवर्क है।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए यहां तक कह दिया कि पार्टी को अपना चुनाव चिन्ह बदलकर “कमल” की जगह “अफीम का फूल” कर लेना चाहिए। उनके इस बयान के बाद सियासत और भी तेज हो गई है।
वहीं, कांग्रेस नेताओं ने भी निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। उनका कहना है कि बिना प्रशासनिक मिलीभगत के इतने बड़े स्तर पर अफीम की खेती संभव नहीं है।
प्रदेश में सामने आ रहे इन मामलों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि सरकार इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करती है और दोषियों पर कब तक शिकंजा कसता है। 🔥

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version