कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का मोबाइल कल रायपुर के राजीव भवन से चोरी हो गया यह घटना उसे दौरान घटी जब बैज एन एस यू आई के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे
और स्वागत के समय उनका मोबाइल पार हो गया इसे लेकर बिना देरी किए प्रदेश भाजपा ने तुरंत प्रतिक्रिया व्यक्त की और वन मंत्री केदार कश्यप ने चोरी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिहदेव को घेरते हुए सवाल उठाया की बैज को बताना चाहिए कि मोबाइल में कौन से राज है जो कांग्रेस के लोग जानना चाहते हैं और मोबाइल चोरी का शक किस पर है श्री कश्यप ने यह सवाल भी उठाया की क्या भूपेश बघेल, टीएस सिहदेव या कोई और कांग्रेसी नेता इसके पीछे है उन्होंने यह भी कहा कि दीपक बैज की जासूसी कौन करवा रहा है
कांग्रेस पार्टी की स्थिति बेहद खराब है इसलिए सही बात जनता के बीच आनी चाहिए
काका के 5 साल में राजीव भवन में सीसीटीवी कैमरा क्यों नहीं लगाया गया ऐसे क्या काले कारनामे हुए जिसे छिपाया गया


