कोरबा में पाम मॉल अब केवल जाम का कारण ही नहीं, बल्कि सड़क पर खुलेआम कब्जे का प्रतीक बनता जा रहा है। मॉल प्रबंधन द्वारा सड़क पर रस्सी बांधकर रास्ता घेर लिया गया है, जिससे आम नागरिकों की आवाजाही बाधित हो रही है और रोज़ाना जाम की स्थिति बन रही है। सवाल यह है कि क्या सड़क किसी निजी मॉल की जागीर बन चुकी है?
कोरबा नगर निगम के आयुक्त का कहना है कि सड़क से कब्जा हटाया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट नजर आ रही है। रस्सी लगाकर सड़क घेरने जैसी कार्रवाई पर निगम की ढिलाई ने उसकी मंशा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम जनता पूछ रही है कि जब छोटे सब्जी और फल बेचने वालों पर तुरंत कार्रवाई, जुर्माना और बुलडोजर चल जाता है, तो बड़े और रसूखदार मॉल के मामले में निगम के हाथ क्यों कांपते हैं?
शहर में यह चर्चा आम है कि नगर निगम अमीरों के प्रति नरम और गरीबों के प्रति सख्त रवैया अपनाता है। ठेले-खोमचे वालों को हटाने में फुर्ती दिखाने वाला निगम क्या बड़े व्यवसायिक संस्थानों पर कार्रवाई करने से डरता है? क्या नियम-कायदे सिर्फ कमजोर वर्ग के लिए ही हैं?
इस पूरे मामले पर अब जिला प्रशासन के हस्तक्षेप की मांग तेज हो गई है। जनता चाहती है कि कानून सबके लिए एक समान हो—चाहे वह छोटा सब्जी वाला हो या बड़ा मॉल। अगर सड़क पर कब्जा गलत है, तो वह हर हाल में हटना चाहिए, वरना निगम की कार्रवाई पर उठ रहे भेदभाव के आरोप और गहराते जाएंगे।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version