कोरबा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं परीक्षा में असफल, कंपार्टमेंट प्राप्त या अंक सुधार (Improvement) करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए प्राइवेट परीक्षा एवं NIOS (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
NIOS के जरिए वे विद्यार्थी भी 10वीं–12वीं की पढ़ाई और परीक्षा दे सकते हैं, जो नियमित (Regular) स्कूल में पढ़ाई नहीं करना चाहते। CBSE और NIOS दोनों ही केंद्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड हैं तथा इनके प्रमाणपत्र देश के सभी विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में मान्य हैं।
प्राइवेट परीक्षा के लिए वे छात्र पात्र हैं जो CBSE से फेल हुए हैं, कंपार्टमेंट आई है या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी निर्धारित पात्रता के अनुसार 12वीं की परीक्षा के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
NIOS की परीक्षाएं वर्ष में दो बार अप्रैल–मई और अक्टूबर–नवंबर में आयोजित होती हैं। यदि छात्र CBSE में कुछ विषय पहले ही पास कर चुके हैं, तो Transfer of Credit (TOC) सुविधा के तहत उन विषयों के अंक NIOS में स्थानांतरित किए जा सकते हैं और केवल शेष विषयों की परीक्षा देनी होती है
CBSE प्राइवेट परीक्षा के लिए आवेदन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर एवं पिछले एडमिट कार्ड की सहायता से किया जा सकता है। वहीं NIOS में प्रवेश एवं परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। अक्टूबर–नवंबर सत्र की परीक्षा के लिए बिना विलंब शुल्क के आवेदन 31 जुलाई तक किए जा सकते हैं।
अधिक जानकारी एवं फॉर्म भरने में मार्गदर्शन के लिए मोबाइल नंबर 62652 59393 पर संपर्क किया जा सकता है।


