जिले के नया बस स्टैंड में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। दुर्ग से रोजाना बस चलाने वाले एक रोडवेज चालक ने बस के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे बस स्टैंड क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। मृतक की पहचान कोमलेश्वर ठाकुर उर्फ पप्पू ठाकुर (निवासी दुर्ग) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोमलेश्वर ठाकुर हर रोज़ की तरह शुक्रवार को भी दुर्ग से बेमेतरा बस लेकर आए थे और बस में ही रात्रि विश्राम कर रहे थे। शनिवार सुबह करीब 5:45 बजे जब अन्य चालक और परिचालक बस स्टैंड पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि बस अंदर से बंद है।

 

खिड़की से झांकने पर कोमलेश्वर को हैंड रॉड से गमछे के सहारे लटका पाया गया। तुरंत सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया।

पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version