सेक्स से किया इंकार, तो महिला को दे दी दर्दनाक मौत। दिल दहलाने वाली ये घटना छत्तीसगढ़ के सरगुजा की है। सरगुजा के सीतापुर थानाक्षेत्र की ये पूरी घटना है। आरोप है कि महिला के साथ आरोपी सेक्स करना चाहता था, लेकिन महिला इसके लिए राजी नहीं थी, जिसके बाद आरोपी ने ना सिर्फ गुस्से में महिला की हत्या कर दी, बल्कि प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी।

 

 

 

सीतापुर पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू की। मामले में महिला के शव का पोस्टमार्टम के बाद एक संदेही को हिरासत में भी ले लिया है, जिसका नाम कंडम उर्फ रघु रेगी मांझी बताया जा रहा है। आरोपी ने अपने ही गांव की ही शादीशुदा महिला से सेक्स की डिमांड की। लेकिन महिला इसके लिए तैयार नहीं हुई। गुस्से में बौखलाये आरोपी ने पहले पत्थर से उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतारा और बाद में उसने उसकी प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का डंडा डाल दिया।

पुलिस के मुताबिक सरगुजा के सीतापुर थानाक्षेत्र के ग्राम उड़मकेला में हुई इस हत्या की जांच चल रही है। आरोपी अपने ही पिता की हत्या और चोरी के मामले में जेल जा चुका है। सीतापुर एसडीओपी राजेंद्र मंडावी की मानें तो मृतका का पति किसी काम से दूसरे गांव गया हुआ था। महिला को अकेला पाकर आरोपी ने उससे सेक्स की डिमांड की और महिला ने इसके लिए मना किया तो आरोपी ने उसकी सनसनीखेज हत्या कर उसकी गुप्तांग में लकड़ी का डंडा डाल दिया।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version