सक्ती से एक बड़ी खबर आ रही है। सरायपाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र Health Centre में पदस्थ सीएचओ अनुपमा जलतारे का अपहरण kidnapping कर लिया गया है। गुरुवार की शाम इस घटना को अंजाम दिया गया है। शुक्रवार को भाई कलेश्वर जलतारे ने पुलिस में शिकायत की, जिसकी एफआईआर कर ली गई है। chhattisgarh news पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा भी पुलिस कर रही है। फिलहाल एक ऑडियो सामने आया है। इस ऑडियो से अपहरण और फिरौती जैसे बातों की पुष्टि हो रही है। ऑडियो में अपहरण के बाद किडनैपर्स ने भाई को फोन कर फिरौती मांगी है। तय समय तक फिरौती की रकम जब नहीं मिली तो किडनैपर्स ने फोन कर भाई से गाली गलौज की। chhattisgarh साथ ही बहन को जान से मारने की धमकी दी। धमकी देने वाले कॉल का ऑडियो सामने आया है, जिसमें किडनैपर्स सीएचओ के छोटे-छोटे टुकड़े कर फेंक देने की धमकी दे रहा है। बिलासपुर आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने बताया कि सक्ती में अपहरण की एक शिकायत मिली है, जिसके आधार पर रिपोर्ट लिख ली गई है। मामले की तस्दीक की जा रही है। जिस जगह अपहरण की बात कही जा रही है, वहां से अपहरण की पुष्टि नहीं हो रही है

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version