छत्तीसगढ़ के सक्ती राजमहल में घुसकर राजा धर्मेंद्र के परिवार और समर्थकों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वही बाकी आरोपियों की तलाश चल रही है। बता दे कि बुधवार 25 जून को राजमहल सक्ती में भारी हो हंगामा और मारपीट की घटना हुई थी। बताया जाता है कि महल में बड़ी रानी की तरफ से कुछ लोग पहुंचे थे, उन्होंने कब्जे की बात को लेकर भारी हो हंगामा किया।

राजमहल के भीतर देर रात तक हंगामा
इस दौरान राजा धर्मेंद्र की अनुपस्थिति में परिवार से अभद्र व्यवहार और महल के कर्मचारियों समर्थकों से मारपीट भी की गई। इधर राजमहल में अनाधिकृत लोगों के घुसने और हो हंगामा मारपीट करने की खबर मिलते ही राजा धर्मेंद्र के समर्थक बड़ी संख्या में राजमहल में पहुंच गए। राजमहल के भीतर हो हंगामा देर रात तक होता रहा। इसके बाद राजा धर्मेंद्र पक्ष की ओर से रिपोर्ट सक्ती थाने में दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब दर्जन भर लोगों के खिलाफ बलवा, महल में अनाधिकृत प्रवेश और अभद्र व्यवहार के आरोप में मुकदमा कायम किया, मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version