Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल के एक जवान का शव जंगल में मिला है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जवान ड्यूटी में वापस आने के बाद वहां से लापता हो गया था। शुक्रवार को जंगल के करीब उसका शव मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कांकेर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने अपनी सर्विस हथियार से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को जिले के छोटे बेठिया इलाके में गश्त के दौरान बीएसएफ की 94वीं बटालियन के हवलदार मदन कुमार लापता हो गए थे। उन्होंने बताया कि कुमार जिले के बांदे थाना क्षेत्र

अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को मरबेड़ा और छोटे बेठिया के बीच बीएसएफ का दल गश्त पर था। गश्ती दल के अपने शिविर पर लौटने के बाद कुमार लापता हो गए। उन्होंने बताया कि जब जवान वापस नहीं लौटा तब सुरक्षाबल के जवानों ने उसकी तलाश शुरू की।

आत्महत्या का मामला?
अधिकारियों ने बताया कि आज (शुक्रवार) सुबह जंगल में कुमार का शव बरामद किया गया। उसके सिर पर गोली लगी थी। शव के करीब उसकी राइफल को भी बरामद कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया, ”प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है, लेकिन जांच के बाद और अधिक जानकारी सामने आएगी।”

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पखांजूर भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। नक्सल विरोधी अभियानों के लिए कांकेर जिले में बड़ी संख्या में बीएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है। बता दें कि जवानों के आत्महत्या का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई जवान आत्महत्या कर चुके हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version