कन्हैया सोनी ( नारदमुनि न्यूज संपादक )
कोरबा नगर निगम ने सफाई अभियान में आठवां स्थान हासिल करने की खुशी जताई है, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। लालू राम कॉलोनी से सामने आया वीडियो साफ दिखा रहा है कि सड़कों और गलियों में कचरे के ढेर, बदबू और गंदगी आम बात बन चुकी है।
नगर निगम के अधिकारी जहाँ पुरस्कार और रैंकिंग का ढोल पीट रहे हैं, वहीं स्थानीय लोग कह रहे हैं कि यह वीडियो ही नगर निगम की असली तस्वीर है।
जनता का सवाल सीधा है – “अगर यही आठवें स्थान की सफाई है, तो गंदगी कैसी होगी?”
👉 लालू राम कॉलोनी का यह वीडियो नगर निगम के दावों की पोल-पट्टी खोल रहा है।


