छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की प्रस्तावित बड़ी राजनीतिक गतिविधियों पर फिलहाल विराम लग गया है। मनरेगा (MGNREGA) के मुद्दे को लेकर आयोजित होने वाली राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की महारैली को टाल दिया गया है। इसके साथ ही बिहार के चंपारण में तीन राज्यों के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के लिए प्रस्तावित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर भी स्थगित कर दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश में मनरेगा जैसे अहम मुद्दे पर कांग्रेस वैसा जनसमर्थन और माहौल तैयार नहीं कर पाई, जिसकी पार्टी नेतृत्व को उम्मीद थी। यही वजह रही कि आलाकमान ने फिलहाल इस रैली को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।
पार्टी अब जमीनी स्तर से फीडबैक लेकर नई रणनीति के साथ आगे बढ़ने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि प्रदेश के बदलते राजनीतिक समीकरण और अन्य स्थानीय मुद्दों के प्रभाव के कारण मनरेगा का मुद्दा फिलहाल उतना असरदार नहीं बन पाया।
वहीं, बिहार के ऐतिहासिक चंपारण में आयोजित होने वाला प्रशिक्षण शिविर भी इस फैसले से प्रभावित हुआ है। इस शिविर में छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को संगठनात्मक प्रशिक्षण दिया जाना था, लेकिन कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
कांग्रेस अब दोनों कार्यक्रमों को नए सिरे से, बदली हुई रणनीति के साथ आयोजित करने की तैयारी में जुटी है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version