कोरबा – छत्तीसगढ़ BJP की नई राजनीति अब और भी साफ होती जा रही है। स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल—जिन्हें प्रदेश में भाजपा का पितृ पुरुष कहा जाता था—उनके पुत्र अमर अग्रवाल आज भी सक्रिय राजनीति में हैं, लेकिन सत्ता से दूरी पर।
अमर अग्रवाल वर्तमान में बिलासपुर से BJP के विधायक हैं। जनता ने उन्हें जनादेश दिया, पार्टी ने टिकट दिया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई। यह फैसला अब केवल संगठनात्मक नहीं, बल्कि राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।
एक तरफ BJP पिछड़ा वर्ग को आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है, दूसरी तरफ पार्टी की नींव रखने वाले परिवार के प्रतिनिधि को सत्ता से बाहर रखा गया है। मंत्री पद की इस अनदेखी ने अग्रवाल समाज में यह भावना और मजबूत कर दी है कि अब पार्टी में त्याग और विरासत नहीं, बल्कि गणित और समीकरण प्राथमिकता बन चुके हैं।
सवाल अब सीधा है—
जिस परिवार ने BJP को खड़ा किया, उसी परिवार का प्रतिनिधि विधायक होते हुए भी मंत्रिमंडल से बाहर क्यों?
यह सिर्फ अमर अग्रवाल का मुद्दा नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ BJP की बदलती सोच और प्राथमिकताओं का आईना बन चुका है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version