छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया है। देवेन्द्र यादव पर हिंसा भड़काने का आरोप है। देवेन्द्र यादव छत्तीसगढ़ के सबसे युवा मेयर हैं। वह भिलाई के मेयर रह चुके हैं। इस बार लोकसभा का चुनाव हार गए हैं।

  • छत्तीसगढ़ के भिलाई से विधायक हैं देवेन्द्र यादव
  • बलौदा बाजार हिंसा मामले में हुई है गिरफ्तारी
  • 11वीं क्लास में देवेन्द्र यादव को हुआ था प्यार
  • भूपेश बघेल ने शादी के लिए की थी पहल

बलौदा बाजार हिंसा मामले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया है। देवेन्द्र यादव कांग्रेस के युवा नेता हैं और भिलाई विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक बने हैं। देवेन्द्र यादव मेयर भी रह चुके हैं। देवेन्द्र यादव अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में थे। यादव की शादी के लिए उनके परिजनों और लड़की वालों के परिजनों को मनाने के लिए खुद भूपेश बघेल गए थे। बता दें कि भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

देश के दूसरे सबसे युवा मेयर थे देवेन्द्र यादव

देवेन्द्र यादव देश के दूसरे और छत्तीसगढ़ के पहले सबसे युवा महापौर थे। देवेंद्र यादव अब भिलाई विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं। देवेन्द्र यादव 2016 में छत्तीसगढ़ के सबसे युवा मेयर बने थे। देवेंद्र यादव का जन्म 19 फरवरी 1990 में हुआ था। जब वह भिलाई के मेयर बने थे तब उनकी उम्र मात्र 25 साल 10 महीने थी।

स्कूल के दिनों में हुआ प्यार

देवेन्द्र यादव को स्कूल के दिनों में प्यार हुआ। देवेन्द्र को अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। उन्होंने अपनी प्रेमिका से शादी के लिए उनके परिवार वालों को लगातार तीन साल तक मनाने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद खुद भूपेश बघेल देवेन्द्र यादव का रिश्ता लेकर लड़की वालों के घर पहुंचे थे।

कहते हैं कि जब देवेंद्र यादव 11वीं क्लास में तब पहली बार अपनी प्रेमिका से केमेस्ट्री लैब में मिले थे। श्रुतिका ताम्रकार को देखते ही वो अपना दिल दे बैठे। देवेंद्र और श्रुतिका दोनों भिलाई के नायर समाजम स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे प्यार हो गया। देवेन्द्र यादव 12वीं तक पढ़े और फिर राजनीति में आ गए

श्रुतिका के परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। परिवार वाले शादी के लिए इसलिए इंकार कर रहे थे कि देवेंद्र छात्र नेता थे। इसके बाद तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने श्रुतिका के परिवार वालों के पास जाकर यह भरोसा दिलाया कि देवेंद्र अपने जीवन में बहुत आगे तक जाएगा। भूपेश बघेल के भरोसे के बाद परिवार वाले माने और शादी के लिए तैयार हुए।

अब जेल में हैं देवेन्द्र यादव

भिलाई विधानसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद देवेन्द्र यादव ने बिलासपुर लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा लेकिन 2024 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बलौदा बाजार हिंसा मामले में देवेन्द्र यादव पर आरोप है कि उन्होंने हिंसा को भड़काने की कोशिश की।

 

 

 

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version