छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता डॉ. चरणदास महंत ने अपने जन्मदिन (13 दिसम्बर) से ठीक पहले एक दिल छू लेने वाली अपील जारी की है।
महंत जी ने कहा कि यह जन्मदिन उनके लिए खुशियों की जगह गहरा दर्द लेकर आया है, क्योंकि बीते समय में उन्होंने अपने परिवार के मुखिया और कई भाई जैसे प्रिय मित्रों को खो दिया है।

अपनी भावुक अपील में उन्होंने कहा—

> “दिल बहुत उदास है…
इस बार मैं आपसे रूबरू मिल नहीं पाऊँगा।
बस जहाँ भी हैं, वहीं से दो पल दिल से मेरी खुशियों की दुआ कर दीजिए।
और यदि संभव हो तो किसी गरीब की मदद, दान या एक पेड़ जरूर लगाइए।
यही आपके द्वारा दिया गया सबसे अनमोल जन्मदिन का तोहफा होगा।”

 

डॉ. महंत ने आगे कहा कि वह जनता से मिले स्नेह और अपनापन को अपना सबसे बड़ा सम्मान मानते हैं, और इस कठिन समय में लोगों की शुभकामनाएँ ही उनका संबल बनेंगी

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version