कोरबा। वार्ड क्रमांक 65 स्थित भैरोताल बस्ती में आयोजित भैरोताल प्रीमियर लीग (BPL) सीजन–01 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

मैदान में पहुंचते ही उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और युवा प्रतिभाओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का प्रतीक है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं और उन्हें नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करती हैं।

 

फाइनल मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई दी। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों में इतना सुव्यवस्थित और सफल आयोजन करना प्रशंसनीय है।

कार्यक्रम के अंत में आयोजक समिति द्वारा पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, खेलप्रेमी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
भैरोताल प्रीमियर लीग का यह पहला सीजन क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version