उरगा थाना के ग्राम कुदरी स्थित एक फार्म हाउस में शहर के स्क्रैप कारोबारी सहित तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में तांत्रिक ने झाड़न विधि से आसमान से पैसा बरसाने का झांसा दिया था, जहां उसने तीनों मृतकों के गले में नायलॉन की रस्सी लगाई थी और गर्दन पर नारियल बांध रखा था।
मुँह में नींबू। तांत्रिक एक बात बार-बार कह रहा था कि जो नायलॉन की रस्सी के फंदे की कसावट को सहते चलेंगे, उनके ऊपर आसमान से पैसों की बारिश होगी। तांत्रिक के झांसे में आकर तीनों युवक नायलॉन की रस्सी के फंदे के ताण को सहते चले गए और कुछ क्षण में मूर्छित हो गए, जिसके बाद एक-एक कर तीनों मौत की आगोश में समा गए।

मृतकों के परिजनों को भी यह बात समझ में नहीं आ रही है कि कैसे तांत्रिक के झांसे में आ गए या फिर किसी साजिश के शिकार हो गए हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से तहकीकात में जुटी हुई है और विभिन्न पहलुओं को लेकर तार से तार मिल रहा है। हालांकि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही तीनों की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

उल्लेखनीय है कि वे कतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस्ती निवासी स्क्रैप व्यवसायी मोहम्मद अशरफ (48 वर्ष) पिता होबी स्माइल मोहम्मद, तुलसी नगर डीपीएस निवासी सुरेश साहू (44 वर्ष) पिता बलदेव साहू, बिलासपुर तिफरा निवासी नीतीश रातो (30 वर्ष) पिता राजेंद्र रातो सहित कुल 8 लोग बुधवार को कोरबा पुराना बस स्टैंड पहुंचे थे, जहां तांत्रिक बिलासपुर अमेरी निवासी तांत्रिक आशिष दास के साथ सभी लोग उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुदरी स्थित एक फार्म हाउस में शाम लगभग 5 बजे पहुंचे।

यहां बिलासपुर, गुरु, अमेरी से आया तांत्रिक आशिष दास पिता मुकेश दास सहित अन्य लोगों द्वारा फार्म हाउस के एक कमरे में पैसा झाड़न विधि से (पैसे की बारिश) करने के लिए तंत्र-मंत्र शुरू किया गया।

इस दौरान तांत्रिक द्वारा अशरफ मेमन, सुरेश साहू, नीतीश रातो के मुँह में नींबू एवं गले में नारियल बांधकर उनके गले में नायलॉन की रस्सी फंसा कर रस्सी खींची जा रही थी। तांत्रिक आशिष दास बार-बार कह रहा था कि जो जीतेगा रस्सी का ताण सहेगा, उसके ऊपर पैसों की बारिश होगी। यह झांसा तीनों रस्सी के ताण सहते चले गए और कुछ देर बाद तीनों मूर्छित होकर कमरे में गिर पड़े।

तांत्रिक ने वहां मौजूद अन्य लोगों को तीनों के मूर्छित होने की जानकारी दी, जब बहुत देर तक तीनों युवक होश में नहीं आए तो तांत्रिक द्वारा एक-एक कर तीनों को होश में लाने की कोशिश की गई।

📰 आईजी ने घटना स्थल का किया निरीक्षण

तंत्र-मंत्र के चक्कर में एक साथ तीन लोगों की मौत को लेकर पूरे दिन शहर में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। घटना की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ. संजीव शुक्ला गुरुवार को कोरबा पहुंचे, जहां पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य अधिकारी घटना स्थल पहुंचे।

आईजी श्री शुक्ला ने घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया और मामले की गंभीरता से तहकीकात के लिए पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए, जिसके आधार पर पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी की टीम मामले की जांच कर रही है।

📰 अब तक पांच लोग हुए गिरफ्तार

अभी तक जो हमें प्रथम दृष्टया पूरा मामला समझ में आया है, वह यह है कि यहां तांत्रिक शक्ति से पूजा करने के लिए लोग आए हुए थे। यहां पर तीन लोगों की मौत हुई है। एफएसएल सहित अन्य टीम मामले की जांच कर रही है। अब तक पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी और संभव है, हम जल्द एक टीम की तलाश कर रहे हैं।
— सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक, कोरबा

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version