कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा में श्री गिरीश नामदेव को जिला मंत्री बनाए जाने पर समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
लोगों का कहना है कि गिरीश नामदेव लंबे समय से संगठन और समाज के बीच सक्रिय रहकर काम करते आ रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता और समाज के प्रति समर्पण से निश्चित ही पिछड़ा वर्ग मोर्चा को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि गिरीश नामदेव अपने दायित्व का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे तथा समाज के हित में निरंतर कार्य करेंगे।
गिरीश नामदेव ने सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version