राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में हुई गुंडागर्दी को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने घटना को शर्मनाक, अस्वीकार्य और कानून व्यवस्था की खुली विफलता बताते हुए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि क्रिसमस जैसे पवित्र पर्व पर मॉल में सजावट को निशाना बनाना, वहां मौजूद आम नागरिकों और कर्मचारियों से धर्म पूछकर डराना-धमकाना, छत्तीसगढ़ की संस्कृति नहीं है। यह घटना साबित करती है कि प्रदेश में कानून का राज खत्म हो चुका है और असामाजिक तत्व बेलगाम हो गए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के संरक्षण में असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे राजधानी के बीचोबीच खुलेआम तोड़फोड़ कर रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। यह न केवल प्रशासन की नाकामी है, बल्कि राज्य की शांति और सौहार्दपूर्ण छवि पर भी गहरा धब्बा है।
🔴 सिर्फ खानापूर्ति नहीं, उदाहरणात्मक कार्रवाई की मांग
चरणदास महंत ने साफ कहा कि इस मामले में सिर्फ खानापूर्ति नहीं चलेगी।
“घटना में शामिल उपद्रवियों की तत्काल पहचान कर उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि यह एक नजीर बने।”
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर सख्त एक्शन नहीं लिया गया, तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी और सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।
⚠️ प्रशासन पर सीधा सवाल
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ हमेशा से “शांति का टापू” रहा है, जहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग मिल-जुलकर रहते आए हैं। लेकिन मौजूदा हालात में यह छवि खतरे में है और इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
मैग्नेटो मॉल में गुंडागर्दी शर्मनाक, 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो कांग्रेस उतरेगी सड़क पर — चरणदास महंत
Related Posts
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
👤 Editor: कन्हैया सोनी
📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology


