कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। इस खास मौके को यादगार बनाने में उनके समर्पित समर्थक एवं प्रदेश सचिव, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी विकास सिंह की भूमिका विशेष रूप से चर्चा में रही।
जन्मदिन से पहले ही पूरे कोरबा शहर को बैनर और होर्डिंग्स से सजा दिया गया। मुख्य चौक-चौराहों, बाजारों और प्रमुख मार्गों पर शुभकामना संदेशों की भरमार रही। कार्यकर्ताओं का कहना है कि विकास सिंह ने आयोजन को लेकर जिस तरह की मेहनत और सक्रियता दिखाई, उसने इस दिन को एक बड़े जनसमर्थन के प्रदर्शन में बदल दिया।
राजनीतिक हलकों में यह चर्चा भी रही कि समर्थक हो तो विकास सिंह जैसा—जो हर परिस्थिति में अपने नेता के साथ मजबूती से खड़ा नजर आता है। चाहे भीड़ जुटानी हो, कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करनी हो या संगठन को सक्रिय करना हो, उनकी भूमिका हमेशा अग्रिम पंक्ति में दिखाई देती है।
जन्मदिन के बहाने यह भी स्पष्ट हुआ कि जयसिंह अग्रवाल के प्रति कार्यकर्ताओं की निष्ठा और एकजुटता आज भी बरकरार है, और विकास सिंह जैसे समर्थक इस जनाधार को ऊर्जा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।



