केंद्र सरकार ने 2024 बैच के 200 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों का कैडर अलॉट कर दिया है। इस लिस्ट में मध्य प्रदेश को 13 और छत्तीसगढ़ को 5 नए अफसर मिले हैं। यह कैडर अलॉटमेंट राज्यों की जरूरत और अधिकारियों के मूल राज्य के आधार पर किया गया है।
छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए IPS अधिकारी
छत्तीसगढ़ कैडर में शामिल अधिकारी:पूर्वा और अनुषा को होम कैडर मिला है, जो कि उनके राज्य की सेवा में एक बड़ा अवसर है।
- पूर्वा अग्रवाल (छत्तीसगढ़)
- अनुषा पिल्ले (छत्तीसगढ़) – (IAS रेणु पिल्ले और रिटायर्ड IPS संजय पिल्ले की बेटी)
- यश केंवट (दिल्ली)
- आदित्य कुमार (उत्तर प्रदेश)
- प्रतीक बंसोड़ दादा साहब (महाराष्ट्र)
मध्य प्रदेश को मिले 13 नए IPS अधिकारी
मध्यप्रदेश कैडर में चयनित अधिकारी:इस सूची में मध्यप्रदेश के 5 स्थानीय उम्मीदवारों को होम कैडर मिला है।
- राजीव अग्रवाल (उत्तर प्रदेश)
- दीपांशु (हरियाणा)
- समीक्षा सरवरी (हरियाणा)
- माधव गुप्ता (राजस्थान)
- लेखराज मीणा (राजस्थान)
- अमित कुमार (बिहार)
- मनोज कुमार (दिल्ली)
- अंशुल चौधरी (दिल्ली)
- माधव अग्रवाल (मध्य प्रदेश)
- काजल सिंह (मध्य प्रदेश)
- रितु यादव (मध्य प्रदेश)
- अर्णव भंडारी (मध्य प्रदेश)
- माही शर्मा (मध्य प्रदेश)
- कैडर अलॉटमेंट प्रक्रिया-कैसे होता है चयन?
- UPSC रैंकिंग और उम्मीदवार की पसंद के आधार पर कैडर तय होता है।
- होम स्टेट को प्राथमिकता मिलने पर उसी राज्य का कैडर मिल सकता है।
- राज्य कोटे और रिक्त पदों को देखकर केंद्र करता है अंतिम फैसला।