कोरबा। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव बी.एन. सिंह के पूज्य पिताजी स्व. दयाशंकर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल पोड़ी बहार स्थित उनके निवास पहुँचे। इस दौरान उनके साथ पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद भी मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने स्व. दयाशंकर सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और कुछ क्षण मौन रहकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि स्व. दयाशंकर सिंह का जीवन सादगी, संस्कार और समाज के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा है। उनका स्नेह और मार्गदर्शन सदैव याद किया जाएगा।
पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने भी दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए कहा कि स्व. दयाशंकर सिंह जैसे सज्जन और सरल व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा होते हैं।

इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्व. दयाशंकर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


