चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कोरबा महापौर संजू सिंह राजपूत ने अपने परिवार सहित रतनपुर स्थित माँ महामाया देवी के दरबार में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भैरव बाबा एवं राम टेकरी के भी दर्शन कर प्रदेश और कोरबा वासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
महापौर संजू सिंह राजपूत पूरे परिवार के साथ श्रद्धा और भक्ति भाव में लीन नजर आए। मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ के बीच उन्होंने मां के चरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर रतनपुर महामाया मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का वातावरण बना हुआ है।
महापौर ने कहा कि माँ महामाया की कृपा से कोरबा नगर निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़े और सभी नागरिकों का जीवन खुशहाल बने।
🙏 भक्ति संदेश:
“जय माँ महामाया 🚩
जय माता दी 🙏”



