कोरबा। नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के सतत प्रयासों से कोरबा शहर के विकास को एक और बड़ी सौगात मिली है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अधोसंरचना मद से शहर की चार प्रमुख सड़कों के डामरीकरण के लिए 5 करोड़ 93 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
मंत्री देवांगन की पहल पर मिली इस स्वीकृति से शहर की यातायात व्यवस्था और भी बेहतर होगी तथा नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। लंबे समय से इन सड़कों के डामरीकरण की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।
इन सड़कों के डामरीकरण की मिली स्वीकृति:
सुनालिया ब्रिज से पावर हाउस रोड फाटक अंडरब्रिज तक – लागत 112.55 लाख रुपये
पावर हाउस रोड फाटक से पुराना बस स्टैंड तक – लागत 156.90 लाख रुपये
जैन चौक से घंटाघर तक – लागत 125.00 लाख रुपये
घंटाघर से कोसाबाड़ी चौक तक – लागत 199.00 लाख रुपये
मंत्री देवांगन के नेतृत्व में विकास को मिल रही नई रफ्तार
कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के सशक्त नेतृत्व में कोरबा नगर में विकास कार्यों को लगातार नई गति मिल रही है। पिछले डेढ़ महीने के भीतर कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की स्वीकृति राज्य शासन से प्राप्त हुई है।
इससे पहले सीएसईबी चौक से कोसाबाड़ी तक गौरव पथ निर्माण के लिए 36 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली थी। इसके अलावा रानी रोड से सर्वमंगला मंदिर के बीच हसदेव नदी पर रपटा निर्माण तथा अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि से 15 विभिन्न विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी प्राप्त हुई है।
मंत्री लखन लाल देवांगन ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार के कारण कोरबा नगर को विकास कार्यों के लिए भरपूर फंड मिल रहा है और शहर तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी कोरबा के विकास के लिए इसी तरह लगातार योजनाएं लाई जाएंगी, ताकि शहर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बनाया जा सके।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version