कोरबा। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन आज 01 अप्रैल, बुधवार को कोरबा जिले के दौरे पर रहेंगे। उनके प्रवास कार्यक्रम के तहत वे दो महत्वपूर्ण आयोजनों में शामिल होंगे।
दौरे की शुरुआत कलेक्ट्रेट परिसर, कोरबा में आयोजित कार्यक्रम से होगी, जहां मंत्री देवांगन 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस वाहनों का शुभारंभ करेंगे। इस पहल से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है और आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को त्वरित सहायता उपलब्ध हो सकेगी।
इसके बाद मंत्री देवांगन चेक पोस्ट डबरीपारा, बालको में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम (श्री राममूलाल बरेठ जी परिवार) में शामिल होकर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करेंगे।
मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं में भी कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।




