Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून सुकमा के रास्ते छत्तीसगढ़ पहुंचा है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर में मौसम दो से तीन दिन लेट हो सकता है। मानसून के आगे बढ़ने का सिस्टम एक्टिव नहीं है जिस कारण से बारिश के लिए अनुकूल नहीं हैं।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य में मानसून ने दस्तक दे दी। शनिवार को सुकमा के रास्ते मानसून ने राज्य में दस्तक दी। सामान्य तौर पर बस्तर में मानसून 10 जून तक आता है लेकिन इस बार दो दिन पहले राज्य में दस्तक दे दी है। हालांकि राजधानी रायपुर में मानसून पहुंचने में देरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में मानसून लेट हो सकता है क्योंकि मानसून के आगे बढ़ने के लिए सिस्टम अनुकूल नहीं है। वहीं, अगले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, अभी मानसून बस्तर के निचले जिले सुकमा और बीजापुर पहुंचा है। बाकी जिलों में अभी मानसून की एंट्री नहीं हुई है जिस कारण से प्रदेश में बारिश के हालात नहीं बन रहे हैं। इसे मानसून की सुस्त एंट्री कही जा सकती है। माना जा रहा है कि आने वाले तीन से चार दिनों तक फिलहाल मौसम ऐसा ही रहेगा। फिलहाल राजधानी में गर्मी से राहत मिली है।

ऐसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में फिलहाल बारिश होने की संभावना है। राज्य में अगले 24 घंटों में महासमुंद, गुंडरदेही, मरगलोड और लैलूंगा इलाके में एक सेमी तक की बारिश हो सकती है। वहीं, बस्तर संभाग में पूरी तरह से बारिश नहीं हो रही है।

बस्तर संभाग के जगदलपुर में फिलहाल बारिश नहीं हुई है। राजधानी में भी शनिवार को शाम हल्के बादल छाए रहे हैं। बादल छाए रहने के कारण ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिस कारण से गर्मी से राहत मिल रही है। शनिवार को रायपुर का अधितकम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया था वहीं, न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया है।

आज बारिश की संभावनामौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में मानसून ने एंट्री तो कर ली है लेकिन अभी मानसून अनुकूल नहीं है। मानसून सुस्त गति से आगे बढ़ रहा है। विभाग ने बताया कि रविवार को राजधानी रायपुर के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, कई इलाकों में गरज और चमक की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version