कोरबा में बुधवार देर रात तंत्र-मंत्र के दौरान तीन लोगों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। बरबसपुर स्थित एक स्क्रैप यार्ड के कमरे से स्क्रैप कारोबारी मोहम्मद अशरफ मेमन, सुरेश साहू (तुलसी नगर) और नीतीश कुमार (दुर्ग) के शव बरामद हुए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, वहीं पुलिस मामले को जहरखुरानी और तंत्र-मंत्र धोखाधड़ी से जोड़कर जांच कर रही है।
💰 ₹5 लाख को ₹2.5 करोड़ बनाने का दावा!
शुरुआती जांच में पता चला है कि बिलासपुर निवासी कथित तांत्रिक राजेंद्र कुमार तीन साथियों के साथ कोरबा पहुंचा था। उसने दावा किया कि वह तंत्र-विद्या से ₹5 लाख को ₹2.5 करोड़ में बदल सकता है और इस रकम को बराबर बांटा जाएगा।
🔮 नींबू, रस्सी का घेरा और बंद कमरा
रात करीब 11 बजे स्क्रैप यार्ड में तंत्र-मंत्र का अनुष्ठान शुरू हुआ।
तांत्रिक ने मृतकों को एक-एक कर अलग कमरे में बुलाया।
उन्हें नींबू दिया गया और जमीन पर रस्सी से घेरा बनाकर भीतर बंद किया गया।
कहा गया कि 30 मिनट से 1 घंटे बाद ताला खोला जाएगा।
🚨 कमरा खुला तो तीनों मृत
निर्धारित समय पूरा होने के बाद जब कमरा खोला गया तो तीनों अंदर निर्जीव अवस्था में मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
👤 बैगा के साथी अश्विनी से पूछताछ
तांत्रिक राजेंद्र के साथ आए बिलासपुर निवासी अश्विनी कुर्रे ने बताया कि उसे मौतों के कारण का पता नहीं, सब कुछ “अनुष्ठान के दौरान” हुआ। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है।
📝 पुलिस का बयान
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मामले में जहरखुरानी की आशंका है।
घटना उरगा थाना क्षेत्र की है, पर जांच सिविल लाइन पुलिस कर रही है।
फोरेंसिक टीम भी मौके से नमूने एकत्र कर चुकी है।


