रायपुर–जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन का नाम अब आधिकारिक रूप से ‘मूक माटी एक्सप्रेस’ कर दिया गया है। यह निर्णय राष्ट्रसंत 108 आचार्य विद्यासागर महाराज की स्मृति और उनके विचारों को चिरस्थायी रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
इस नामकरण के पीछे राज्यसभा सांसद नवीन जैन के विशेष प्रयास बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सांसद नवीन जैन ने 1 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में रायपुर–जबलपुर एक्सप्रेस का नाम आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रसिद्ध रचना “मूक माटी” के नाम पर रखने की मांग की गई थी।
मांग पर संज्ञान लेते हुए रेल मंत्रालय द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किए गए, जिसके तहत रायपुर–जबलपुर एक्सप्रेस का नाम परिवर्तित कर मूक माटी एक्सप्रेस कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि यह नामकरण न केवल जैन समाज बल्कि साहित्य, दर्शन और आध्यात्म से जुड़े लोगों के लिए भी विशेष महत्व रखता है। इस फैसले से आचार्य विद्यासागर महाराज के विचारों और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version